Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Lockdown: झारखंड में आज से लग सकता है लॉकडाउन, CM हेमंत आज कर सकते है बड़ा एलान

रांची : झारखंड में कोरोना से लगातार हो रही मौतें और लगातर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज लॉकडाउन का बड़ा एलान कर सकते हैं। चेंबर ऑफ कॉमर्स, सामाजिक संस्था, कारोबारी और आम आवाम के दबाव के बीच लॉकडाउन की पांबदियों काे लेकर सरकार के स्‍तर पर अभी गहन मंथन किया जा रहा है।

जल्‍द ही लॉकडाउन के तौर-तरीकाें और नई पाबंदियों का एलान सरकार के स्‍तर पर किया जा सकता है। इधर राज्‍य में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर भाजपा, झामुमो, कांग्रेस और राजद ने भी झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग सीएम हेमंत सोरेन से की है।

वही इस कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देख चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित कई व्यापारियों और कारोबारियों ने लॉक डाउन की मांग की वहीं ठोस कदम उठाते हुए सेल्फ लॉक डाउन की घोषणा करते हुए स्वतः अपने संस्थान और प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया है
उनका कहना है कि लॉकडाउन ही कोरोना के चैन ऑफ ट्रांसमिशन को तोड़ने का एकमात्र जरिया है।