Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जमशेदपुर पुलिस ने किया चौहरे हत्याकांड का खुलासा, आखिर क्यों आरोपी ने दिया घटना को अंजाम?

जमशेदपुर पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक अपने बिजनेस पार्टनर प्रभु और उसके साले रौशन की हत्या करना चाहता था. लेकिन उसे इस बात की चिंता थी कि हत्या के बाद कहीं उसके बीवी-बच्चे सड़क पर ना आ जाए, इसलिए उसने बीवी, 2 बेटी और ट्यूशन टीचर को मार डाला.

पत्नी, बेटी और ट्यूशन टीचर की हत्या कर फरार हुए आरोपी दीपक कुमार को शुक्रवार देर रात धनबाद से जमशेदपुर लाया गया. रातभर पुलिस ने उससे पूछताछ की. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किये गये चाकू, 3 एटीएम कार्ड, एक लाख रुपए नकद, पैनकार्ड और मोबाइल बरामद किये गये.
जमशेदपुर एसएसपी डॉ तमिलवानन ने बताया कि पूछताछ के क्रम में दीपक कुमार ने खुद को कर्ज में डूबा हुआ बताया. बतौर दीपक उसके बिजनेस पार्टनर प्रभु और उसके साले रौशन ने उसका घर बिकवा दिया और उसे कर्जदार बना दिया. वह अपने पार्टनर प्रभु और उसके साले रोशन की हत्या करना चाहता था.

लेकिन उसे इस बात की चिंता थी कि कहीं उन दोनों की हत्या के बाद उसके बीवी- बच्चे सड़क पर ना आ जाए, इसलिए उसने अपनी बीवी वीणा कुमारी और दोनों बेटियों को मार डाला.