Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जमशेदपुर ही नहीं बल्कि दुसरे जिलों में भी ऑक्सीजन 24 घंटे उपलब्ध कराया जाएगा : अशोक भालोतिया

कोरोना संक्रमण और मेडीकल इमर्जेंसी जैसे हालात को देखते हुए शहर के सामाजिक संस्थाएं एक बार फिर से उठ खड़े हुए

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण और मेडीकल इमर्जेंसी जैसे हालात को देखते हुए शहर के सामाजिक संस्थाएं एक बार फिर से उठ खड़े हुए हैं. जहां स्वर्णरेखा विकास परिषद, मारवाड़ी युवा मंच, जन सुविधा ट्रस्ट, चंदूलाल भालोतिया सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एवं अन्य संगठनों की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच ऑक्सीजन मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है.

आपको बता दें कि पिछले साल भी इनके द्वारा जरूरतमंदों को ऑक्सीजन मुहैया कराया जा रहा था. एक बार फिर से कोरोना महामारी का प्रकोप शहर में काफी तेजी से फैल रहा है. अस्पतालों में बेड कम पड़ रहे हैं. लोग ऑक्सीजन के बिना दम तोड़ रहे हैं. इसको ध्यान में रखते हुए शहर की सामाजिक संस्थाओं ने फिर से बीड़ा उठाया है

और एक बार फिर से इस वैश्विक आपदा से 2- 4 करने की ठानी है. इन्होंने ऐलान किया है, कि न केवल शहर बल्कि रांची या पड़ोसी जिलों में भी अगर इसकी आवश्यकता होगी तो 24 घंटे संस्था द्वारा ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा. पूरे अभियान का नेतृत्व विधायक सरयू राय के हाथों में होगा.