Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पिडब्लूएस द्वारा लगाए गए निशुल्क आंख और दांत जांच शिविर में करीब 100 लोगो का हुआ जांच

शिविर में जांच के साथ निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई

पतरातू : पतरातू वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आज जमशेदपुर के बिरसानगर में अवस्थित नील डीह मध्य विद्यालय के परिसर में नि:शुल्क आंख और दांत जांच( शिविर) का लगाया गया । इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुरुआत किया गया। इस शिविर में लगभग 100 लोगों की निशुल्क आंख और दांत की जांच की गई साथ ही जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां भी दिए गए।

ऐसे मरीज जिनको ऑपरेशन की आवश्यकता है उन्हें संस्था के द्वारा निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी। संस्था फिलहाल झारखंड के विभिन्न 8 जिलों में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सेवा प्रदान कर रही है।दंत चिकित्सक के रूप में श्री प्रणव आनंद एवं उनकी टीम व नेत्र चिकित्सक पुर्णिमा नेत्रालय के डॉक्टर नीरज कुमार और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

आज के शिविर के आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक शशि रंजन प्रसाद सिंह, विजय जयसवाल, रंजना जयसवाल, अजय कुमार शर्मा, एस आर के कमलेश ,कुमारी आशा, मंजू सिंह, सुजाता सिंह, आरती चौधरी, रविंद्र कुमार सहित कई अन्य का विशेष योगदान रहा।