Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

मंडला में बबैहा नाला पुल से करीब 30 फीट नीचे गिरी कार

मंडला। मंडला जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर बबैहा नाला पुल से एक कार नीचे गिर गई है। घटना शनिवार की देर रात की बताई गई है। रात में ही जानकारी लगते ही पुलिस को सूचना दी गई है। पुल के नीचे पानी होने से कार का पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू अभियान जारी है। नाला में पानी अधिक होने से अब तक कार का पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर से मंडला की ओर रात 10 बजे के लगभग कार आ रही थी। रात में आ रही कार अनियंत्रित होकर नीचे पुल में जा गिरी। बताया जा रहा है पीछे बाइक में आ रहे ग्रामीणों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने खोज अभियान चलाया। लेकिन रात होने से इसमें बाधा आई। अब सुबह से फिर एसडीआरएफ की टीम खोज अभियान चलाए हुए है। स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंच गए है। कार के बारे में अब तक कुछ भी जानकारी नहीं लग सकी है। वह गाड़ी कहां की थी। किसकी है यह पता नहीं चल सका है।

तीन बजे तक चला रेस्क्यू अभियान: घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय नागरिक और जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा मौके पर तत्काल पहुुंच गए थे। जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू दल रात 3 बजे तक खोज अभियान में लगा रहा। मौके पर ही मौजूद उन्होंने ने बताया कि बबैहा नाला में करीब 30 फीट पानी है। जिससे चलते अभी कार का पता नहीं चल सका है। तलाशी अभियान चल रहा है।

पुल के आसपास भीड़ लगी: घटना के बाद जहां रात्रि में ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। वही सुबह होते ही फिर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए है।