Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

फ्लाय बिग की अहमदाबाद उड़ान अब भोपाल आकर रायपुर जाएगी

भोपाल। निजी क्षेत्र की एयरलाइंस कंपनी फ्लाय बिग ने अपनी अहमदाबाद-भोपाल उड़ान को रायपुर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह उड़ान अब अहमदाबाद से भोपाल आकर रायपुर रवाना होगी। 21 अप्रैल से इसे सप्ताह में पांच दिन चलाने का प्रस्ताव है।

कंपनी ने पांच फरवरी को अहमदाबाद उड़ान के साथ भोपाल में अपना बेस स्टेशन शुरू किया था लेकिन उड़ान दो दिन बाद ही बंद कर दी गई। इसके बाद दो बार बुकिंग शुरू हुई, फिर बंद कर दी गई। अब कंपनी ने डीजीसीए से रायपुर तक उड़ान चलाने की अनुमति ली है। महाप्रबंधक तारिक अब्बासी के अनुसार 21 अप्रैल से उड़ान शुरू करने की पूरी तैयारी है। उड़ान मंगलवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी पांच दिन चलेगी। भोपाल से अहमदाबाद एवं रायपुर तक औसत किराया तीन हजार रुपये तक होगा। स्पॉट फेयर अधिक हो सकता है। यदि उड़ान समय पर शुरू होती है तो भोपाल से रायपुर तक सीधी उड़ान की कमी पूरी हो जाएगी। इस रूट पर फिलहाल एक भी उड़ान नहीं है।

उड़ान संख्या एस-9 121/122 का शेड्यूल

अहमदाबाद प्रस्थान सुबह 09.00 बजे

भोपाल आगमन सुबह 10.15 बजे

भोपाल प्रस्थान सुबह 10.45 बजे

रायपुर आगमन दोपहर 12.10 बजे

रायपुर प्रस्थान शाम 05.10 बजे

भोपाल आगमन शाम 06.35 बजे

भोपाल प्रस्थान शाम 07.05 बजे

अहमदाबाद आगमन रात्रि 8.20 बजे

उड़ान संचालन- सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार।