Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

रंगपंचमी पर मध्य प्रदेश में 1.28 लाख लोगों ने लगवाया कोरोना का ‘टीका’

भोपाल। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है तो लोगों में इससे बचने की समझ भी विकसित हो रही है। रंगपंचमी जैसे प्रमुख त्योहार पर प्रदेश के 1 लाख 519 लोगों ने टीका लगवाया है। आमतौर पर लोग त्योहारों को धूमधाम से मनाते आए हैं। ऐसे मौकों पर जरूरी काम तक टाल देते हैं। इस रंगपंचमी को लोगों ने काफी सतर्कता दिखाई है। बीते सालों की तुरह धूमधाम और भीड़भाड़ में त्योहार नहीं मनाया। 1 लाख 28 हजार 519 लोगों ने टीका लगवाना ज्यादा बेहतर समझा। प्रदेश में टीका लगवाने वालों का आंकड़ा शनिवार शाम तक और बढ़ जाएगा। सरकार ने 4 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए 7 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। कुछ तो चलित केंद्र भी होंगे, जो एक से दूसरे जगह जाकर लोगों को टीके लगाने की सुविधा देंगे। इसके लिए विभिन्‍न केंद्र स्‍थापित किए गए है, जहां लोग खुद भी जा रहे है और दूसरे को भी जाकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर रात को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 38 लाख 89 हजार 87 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 45 से 60 साल उम्र के 6 लाख 19 हजार 821 लोग हैं। जबकि 60 साल से अधिक के 19 लाख 57 हजार 219 लोग हैं। इनमें से 7 लाख 98 हजार 54 स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंटलाइन वर्करों को पहला डोज और 5 लाख 13 हजार 993 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।