Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

भाजपा की बैठक में पदाधिकारियाें काे नहीं बुलाए जाने पर नाराजगी

ग्वालियर। भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बुलाई गई बैठक में जिले के पदाधिकारियों को नहीं बुलाने को लेकर नया विवाद संगठन में शुरू हो गया है। यह बैठक सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा की मौजूदगी में हुई थी। जिले के पदाधिकारियों का आरोप है कि महत्वपूर्ण बैठक की सूचना जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने नहीं दी। बैठक के बाद एक बार फिर भाजपा में गुटबाजी सतह पर नजर आने लगी है। जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने बताया कि यह बैठक जिले की कार्यकारिणी की नहीं थी। स्थापना दिवस व वैक्सीन के जागरूरकता अभियान के लिए जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं, उन्हें ही बुलाया गया था।

भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने बताया कि भाजपा आज अपने शीर्ष मुकाम पर होने के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। पार्टी ने यह मुकाम कर्मठ व संगठन के प्रति निस्वार्थ भाव से समर्पित कार्यकर्ताओं की रात और दिन के परिश्रम का परिणाम है।

कोविड को जल्द ही पराजित करेंगे: सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि कोविड के खिलाफ सफलता पूर्वक लड़ाई लड़ने वाला एक मात्र देश भारत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना वैक्सीन लगवाने में लोगों की मदद करें। जिस तरीके से हम लोग वोट मांगने के लिए घर-घर जाते हैं, उसी तरह से वैक्सीन लगवाने के लिए घर-घर जाकर प्रेरित करें। सांसद ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं, जल्द ही हम लोग कोरोना से निजात पा लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि 6 अप्रैल को बूथ स्तर पर सुबह 10 बजे स्थापना दिवस मनाया जाना है। इसकी जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों की है। बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम के प्रभारी विनोद शर्मा, वैक्सीन कार्यक्रम के प्रभारी डा. राकेश रायजायदा, जिला मंत्री दीपक शर्मा व मंडल उपाध्यक्ष उपस्थित थे।

हमें नहीं बुलाया बैठक में: जिले के महामंत्री शरद गौतम व जिला मंत्री सोनू मंगल ने बताया कि संगठन का 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जाना है। इस संबंध में पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में शुक्रवार को हुई, लेकिन इसकी सूचना हम लोगों को नहीं दी गई। जिले के अन्य पदाधिकारियों तक बैठक की सूचना नहीं पहुंची है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक जिले की नई कार्यकारिणी गठित नहीं हो जाती है, तब तक पूर्व की कार्यकारिणी सक्रिय रहेगी। इस संबंध में जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया से भी संपर्क किया, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया। गौरतलब है कि इसी ग्रुप ने जिलाध्यक्ष के पद पर कमल माखीजानी की नियुक्ति का विरोध किया था।