Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भोपाल में रंगपंचमी पर दो दर्जन बदमाशों ने किया हमला, आधा दर्जन लोग घायल

भोपाल। रंगपंचमी पर पुलिस के तगड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मैनिट चौराहे के पास स्थित राहुल नगर बस्ती में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। दो दर्जन से अधिक युवक डंडे, तलवार लेकर बस्ती में पहुंचे और शराब के लिए अड़ीबाजी की। विरोध करने पर तलवार मारकर आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। स्थानीय रहवासियों ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने और कट्टे से फायर करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से इंकार किया है।

कमलानगर थाना पुलिस के मुताबिक राजेंद्र धौलपुरिया, शुभम, मोहन चौहान राहुल नगर में रहते है। ये सभी मैनिट में सफाई कर्मचारी हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे ये लोग अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में खड़े हुए थे। इस दौरान मोहल्ले का बदमाश नीतेश सोनवाने, अप्पू अपने 20-25 साथियों के साथ वहां पहुंचा। उनके पास डंडे, तलवार थे। नशे में धुत बदमाशों ने अड़ीबाजी करते हुए शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर तलवारें लहराकर लोगों को डराने लगे। राजेंद्र, शुभम, मोहन सहित अन्य लोगों ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उनपर तलवार से हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

तीन लोगों को गंभीर चोट लगी

हमले में राजेंद्र के सिर व कान के पास तलवार से चोट लगी है। मोहन व शुभम के सिर पर भी गंभीर चोट हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। हमले में आधा दर्जन से अधिक युवकों को चोटें आई है। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बदमाश नीतेश सोनवाने पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। वह जिला बदर भी हो चुका है। वह आए दिन मोहल्ले में अपने साथियों के साथ मिलकर अड़ीबाजी करता है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया

फरियादी मोहन चौहान के मुताबिक झगड़े को लेकर वे लोग शिकायत करने थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बदमाश मोहल्ले में आए दिन गुंडागर्दी करते रहते हैं, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है। उधर इस मामले में थाना प्रभारी विजयसिंह सिसोदिया का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपित नीतेश सोनवने, अप्पू समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।