Logo
ब्रेकिंग
प्रदूषण के मुद्दे पर आलोक स्टील का घेराव कर रहे चार ग्रामीण गिरफ्तार, दबाव पर पुलिस ने छोड़ दिया । ट्रिपल म'र्डर मामले में रामगढ़ कोर्ट का बड़ा फैसला, आरपीएफ जवान पवन सिंह को फां'सी की सजा । देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों मे प्रसिद्ध दिल्ली दरबार अब आपके शहर रामगढ़ में । फर्स्ट राउंड चुनाव परिणाम :5838 वोट से एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी आगे, रामगढ़ उपचुनाव प्रथम चरण मे... बेहतरीन तकनीकी की बदौलत दुनियाँ में तहलका मचाती Yamaha अब युवतियों को अपनी ओर खींच रहा । रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव मतदान संपन्न, 67.96 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट, 2 मार्च को चुनाव परिणाम रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : डीसी माधवी मिश्रा ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : उपायुक्त माधवी मिश्रा और एसपी पीयूष पांडेय ने किया मतदान भव्य कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ।

आमजन से बदसलूकी व अवैध वसूली के खिलाफ किया प्रदर्शन

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना पुलिस द्वारा आमजन से बदसलूकी व अवैध वसूली के खिलाफ युवक कांग्रेस द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को ज्ञापन सौंपा गया। सीएससी आलोक शर्मा ने शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। युवक कांग्रेस पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष सचिन बाजपेयी ने बताया कि कोविड के खतरे को देखते हुए रविवार को पूर्णत: लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान जो भी नियम का उल्लंघन करे, उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन इसकी आड़ में पुलिस मनमानी नहीं कर सकती। संजीवनी नगर थाना पुलिस ऐसा ही कर रही है। वह आमजन व दुकानदारों को पकड़ने के बाद घंटाें थाने में बैठाए रखती है। जो पुलिस की मांग पूरी करने में सक्षम होता है, उसे जल्दी छोड़ दिया जाता है। उसके खिलाफ कार्रवाई भी नहीं होती। जबकि जो लोग देने में अक्षम होते हैं, उनके खिलाफ प्रकरण बना लिया जाता है।

चैकिंग प्वाइंट में खड़े पुलिस वाले मास्क के नाम पर अवैध उगाही में मशगूल रहते हैं। बदसलूकी तक करते हैं। कई दुकानें रात में देर तक खुलती हैं, लेकिन उनकी पुलिस से सेटिंग के चलते कार्रवाई नहीं होती। जबकि ठेले वाले गरीबों को मारा जाता है। यह सौतेला व्यवहार क्यों? सलिल चौकसे, विवेक जैन, श्रेष्ठ ठाकुर, सादाब मंसूरी, नितिन सिंह, सुधीर विश्वकर्मा व जोगेश कोरी ने सीएसपी से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

भगवान परशुराम की महाआरती में सभी वर्ग हो रहे शामिल : नर्मदा किनारे ग्वारीघाट में भगवान परशुराम की महाआरती अब एक समृद्ध परंपरा बन गई है। अमित खंपरिया ने बताया कि चमन चढार अपने साथियों के साथ आरती करने पहुंचे। इससे सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना। उम्मीद है कि अन्य वर्ग भी ब्राह्मण समाज के साथ मिलकर एक नई दिशा देंगे। जातिवाद का विभेद मिटेगा। हिंदुत्व सर्वोपरि होगा। धनंजय बाजपेयी, डॉ.अरुण मिश्रा, यदुवंश मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, सुनीता गिरीश पांडे, नम्रता शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, अनु दुबे, काशी प्रसाद तिवारी, दीपिका तिवारी, डॉ.सुषमा दीक्षित सहित अन्य ने महाआरती की भूरि-भूरि सराहना की। अमित खंपरिया ने कहा कि मनुस्मृति वसुधैव कुटुंबकम का दर्पण है। संपूर्ण ब्राह्मण मंच सामाजिक समरसता की दिशा में सक्रिय है। प्रत्येक गुरुवार को भगवान परशुराम की महाआरती से प्रत्येक वर्ग जुड़े यही प्रयास है। ब्राह्मण समाज सभी का स्वागत करने तैयार है।

nanhe kadam hide