Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आमजन से बदसलूकी व अवैध वसूली के खिलाफ किया प्रदर्शन

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना पुलिस द्वारा आमजन से बदसलूकी व अवैध वसूली के खिलाफ युवक कांग्रेस द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को ज्ञापन सौंपा गया। सीएससी आलोक शर्मा ने शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। युवक कांग्रेस पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष सचिन बाजपेयी ने बताया कि कोविड के खतरे को देखते हुए रविवार को पूर्णत: लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान जो भी नियम का उल्लंघन करे, उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन इसकी आड़ में पुलिस मनमानी नहीं कर सकती। संजीवनी नगर थाना पुलिस ऐसा ही कर रही है। वह आमजन व दुकानदारों को पकड़ने के बाद घंटाें थाने में बैठाए रखती है। जो पुलिस की मांग पूरी करने में सक्षम होता है, उसे जल्दी छोड़ दिया जाता है। उसके खिलाफ कार्रवाई भी नहीं होती। जबकि जो लोग देने में अक्षम होते हैं, उनके खिलाफ प्रकरण बना लिया जाता है।

चैकिंग प्वाइंट में खड़े पुलिस वाले मास्क के नाम पर अवैध उगाही में मशगूल रहते हैं। बदसलूकी तक करते हैं। कई दुकानें रात में देर तक खुलती हैं, लेकिन उनकी पुलिस से सेटिंग के चलते कार्रवाई नहीं होती। जबकि ठेले वाले गरीबों को मारा जाता है। यह सौतेला व्यवहार क्यों? सलिल चौकसे, विवेक जैन, श्रेष्ठ ठाकुर, सादाब मंसूरी, नितिन सिंह, सुधीर विश्वकर्मा व जोगेश कोरी ने सीएसपी से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

भगवान परशुराम की महाआरती में सभी वर्ग हो रहे शामिल : नर्मदा किनारे ग्वारीघाट में भगवान परशुराम की महाआरती अब एक समृद्ध परंपरा बन गई है। अमित खंपरिया ने बताया कि चमन चढार अपने साथियों के साथ आरती करने पहुंचे। इससे सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना। उम्मीद है कि अन्य वर्ग भी ब्राह्मण समाज के साथ मिलकर एक नई दिशा देंगे। जातिवाद का विभेद मिटेगा। हिंदुत्व सर्वोपरि होगा। धनंजय बाजपेयी, डॉ.अरुण मिश्रा, यदुवंश मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, सुनीता गिरीश पांडे, नम्रता शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, अनु दुबे, काशी प्रसाद तिवारी, दीपिका तिवारी, डॉ.सुषमा दीक्षित सहित अन्य ने महाआरती की भूरि-भूरि सराहना की। अमित खंपरिया ने कहा कि मनुस्मृति वसुधैव कुटुंबकम का दर्पण है। संपूर्ण ब्राह्मण मंच सामाजिक समरसता की दिशा में सक्रिय है। प्रत्येक गुरुवार को भगवान परशुराम की महाआरती से प्रत्येक वर्ग जुड़े यही प्रयास है। ब्राह्मण समाज सभी का स्वागत करने तैयार है।