Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ग्वालियर में डिजिटल लाइब्रेरी में हाेगा किड़्स प्ले एरिया

 ग्वालियर। महाराज बाड़ा स्थित केंद्रीय पुस्तकालय को डिजिटल रूप देने का कार्य प्रगति पर है। शनिवार को इस लाइब्रेरी का स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने निरीक्षण किया आैर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दाैरान स्मार्ट सिटी सीईआे ने पाठक को इस सुविधा की सौगात जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए। इस लाइब्रेरी में पहुंचने वालों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का कंटेंट पढ़ने को मिलेगा। डिजिटल लाइब्रेरी तैयार हाेने के बाद शहर के युवाआें काे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए किसी और शहर की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा। वे लाइब्रेरी में बैठकर आपस में ग्रुप डिस्कशन भी कर सकेंगे। इस लाइब्रेरी में किड्स प्ले एरिया भी बनाया जा रहा है, जो कम उम्र के बच्चों को लाइब्रेरी की तरफ आकर्षित करेगा। 1927 से लेकर 1990 तक की 50 हजार से अधिक पुरानी किताबों की स्केनिंग और भवन का रिनोवेशन का कार्य अंतिम चरण में है।

सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का सम्मान मिलाः एसोसिएशन ऑफ फिजियोलोजिस्ट एंड फार्मोकोलोजिस्ट आफ इंडिया (एपीपीआइ)की ग्वालियर ब्रांच को एपीपीआइ अवार्ड कार्यक्रम में भारत की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच के तौर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान वर्ष 2020-21 में कार्य करने के लिए दिया गया। एपीपीआइ की ग्वालियर ब्रांच प्रदेश स्तर पर फिजियोलॉजी प्रतियोगिता का आयोजन भी कर चुकी है। महामारी काल में कोरोना के ऊपर वैज्ञानिक प्रस्तुतीकरण का भी आयोजन किया था। इस शाखा का कार्य फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डा.एएस राजपूत एवं फार्मेकोलॉजी विभागाध्यक्ष डा सरोज कोठारी के निर्देशन में किया गया। इस ब्रांच को ग्वालियर में एम्स के डाक्टर केके दीपक के मार्ग दर्शन में खोली गई थी।