Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मथुरा से आए कलाकारों के संग खूब उडाए होली के रंग

ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था की सदस्यों ने मथुरा से आए कलाकारों के साथ होली मनाई। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता थीं। कलाकारों ने महिलाओं के साथ कुछ इस तरह से होली खेली कि माहौल बृज जैसा बन गया। इसके बाद कई रोचक प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जो विजेता रहीं उन्हें आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल, अध्यक्ष संगीता जौहरी, सचिव निर्मल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष छाया, सहसचिव मोहिता, सह कोषाध्यक्ष वंदना जैन, रोमा जैन, नेहा, पूर्व अध्यक्ष ज्योति, प्रीति सिंह, संयोजिक रेखा माथुरिया, सीमा जैन, मंजू जैन, उपाध्यक्ष रजनी, रश्मि और सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

नजर आया महिलाआें का राजपूताना अंदाजः अग्रकुल महिला समिति ने रंगीलो राजस्थान थीम पर होली मिलन समारोह रखा। इसमें शामिल महिलाएं राजपूताना अंदाज में नजर आईं। उन्होंने एक दूसरे के साथ गुलाल और फूलों की होली खेली। इसके अलावा होली पर आधारित गीतों पर डांस किया। महिला सदस्यों के लिए कई प्रतियोगिता रखीं गईं, जिनकी विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। राजस्थानी बन्नी प्रतियोगिता में प्रियंका अग्रवाल ने प्रथम, संगीता मंगल ने द्वितीय, अमिता जैन ने तृतीय और मोनिका जैन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। राजस्थान नृत्य प्रतियोगिता में अंजू अग्रवाल ने प्रथम, इशिता अग्रवाल ने द्वितीय, नेहा सर्राफ ने तृतीय और रूबी अग्रवाल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में एक और प्रतियोगिता में संगीता अग्रवाल, आरती बंसल, दीपमाला जैन और आरती अग्रवाल को विजेता घोषित किया गया। निर्णायक की भूमिका में प्रतिभा दुबे रहीं। इस मौके पर वंदना अग्रवाल, नीतू गोयल, मीरा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, रोहिणी अग्रवाल, बबीता गुप्ता, अर्चना अग्रवाल और ममता गोयल मौजूद थीं।