Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जिले में 250 वाहन में होती रहेगी पेट्रोलिंग

जबलपुर। होली पर्व में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए जिले में लगभग 250 वाहन पेट्रोलिंग के लिए लगाए है। जो लगातार शहर और देहात में भ्रमण करते हुए निगरानी करेगी। इसके अलावा जिले में ढ़ाई हजार से ज्यादा का बल तैनात किया जा रहा है।

ब्रीथ एनालायजर से की जाएगी चेकिंग: शहर के मुख्य स्थानों में फिक्स पैकेट्स और वैरियर लगाए गए है। वहीं सड़कों में घूमने वालों की जांच ब्रीथ एनालायजर से की जाएगी। यदि कोई नशे में मिलता है, तो उसपर सख्ती कार्रवाई की जाएगी।

गली, मोहल्लों में भी घूमता रहेगा वाहन: जिले में पुलिस जीप के अलावा भी प्राइवेट वाहनों को थानों में अटैच किया गया है। यह वाहन लगभग 72 से अधिक है, जो सभी थानों में जरूरत के हिसाब से दिए गए है। वाहनों में थाना स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, जो लगातार भ्रमण करते रहेगे। इसके अलावा वह गली मोहल्लों में भी नजर रखेगे, ताकि किसी प्रकार कोई असुविधा नहीं हो। वहीं जिले में पुलिस के लगभग 150 के आसपास वाहन भी लगातार घूमते हुए व्यवस्थाओं पर नजर रखेगे।

नियमों का पालन करने करते रहेगे अनाउंसमेंट: कोरोना महामारी से बचने के लिए नियमों का पालन करने के लिए पुलिस वाहन से अनाउंसमेंट होता रहेगा। जिसमें मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाकर चलने की बात कहीं जाएगी। पर्व में यदि कोई आयोजन या भीड़ में एकत्रित लोग दिखते है, तो उस आयोजक पर कार्रवाई कर दी जाएगी।

अधिकारी करते रहेगे मॉनिटरिंग: होली पर्व में व्यवस्थाएं के बारे में अधिकारी लगातार जायजा लेते रहेगे। वहीं यदि कोई भी विवाद की सूचना मिलती है, तो तत्काल संबंधित टीआइ को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए जाएगे। इसके अलावा उसमें क्या हुआ इसका भी रिपोर्ट ली जाएगी।