Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जबलपुर भीषण सड़क हादसा. पुलिस कांस्टेबल सहित चार की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलुपर में आज सुबह एक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल के साथ-साथ तीन अन्य लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने सुबह ऑफिशियल तौर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा शुक्रवार की रात रमनगरा में हुआ। फिलहाल तीन लोगों की पहचान हो गई है वहीं चौथे शख्स की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

तिलवारा पुलिस स्टेशन के प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में पुलिस कांस्टेबल जयराज ठाकुर और मनीष नाम के शख्स मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इस दौरान वह ट्रकों के बीच फंस गए। इस दौरान विपरीत दिशाओं को पार करते हुए दोनों वाहन एक दुसरे से टकरा गए। इस हादसे में मारे गए तीसरे शख्स की पहचान राम सिंह के नाम से हो गई है। वहीं पुलिस ने बताया कि चौथे की पहचान की जा रही है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में इससे पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। इससे पहले 23 मार्च, 2021 को ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस दौरान एक बस और ऑटो की टक्कर हो गई थी, जिसमें 12 महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हुई है।