Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बड़वानी में डीएफओ आफिस का बाबू 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ में आया

बड़वानी। बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित वन मंडल अधिकारी कार्यालय में शनिवार दोपहर इंदौर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की इस दौरान टीम ने डीएफओ कार्यालय के बाबू को 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त इंस्पेक्टर आशा सेजकर ने बताया कि अंजड़ निवासी गौतम पुत्र रामदेव पवार की अंजड़ में राजपुर रोड पर फर्नीचर की दुकान है। गौतम ने लोकायुक्त एसपी को गत 25 मार्च को शिकायत की थी। इसमें फरियादी ने बताया था कि वन मंडल अधिकारी कार्यालय बड़वानी के क्लर्क इंदरराज सिसोदिया द्वारा बढ़ई के लाइसेंस का रिनुअल करने के नाम पर 3 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। मोलभाव के बाद ढाई हजार रुपए देना तय हुआ। शनिवार को आवेदक डीएफओ कार्यालय पहुंचा और क्लर्क सिसोदिया को जैसे ही ढाई हजार रुपए दिए लोकायुक्त टीम ने आरोपित को रंगे हाथों पकड़ा। बड़वानी के सर्किट हाउस में फिलहाल कार्रवाई जारी है।