Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना संक्रमण का बढ़ा प्रकोप, भोपाल में मिले 398 नए मरीज

भोपाल। देश-प्रदेश के साथ-साथ भोपाल में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भोपाल में 3,500 सैंपलों की जांच में 398 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यानी संक्रमण दर 11 फीसद से अधिक रही। उधर, प्रदेश में एक दिन के भीतर ही कोरोना मरीजों की संख्या में 200 से ज्यादा का इजाफा हो गया है। स्वास्थ विभाग द्वारा बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में 1,712 मरीज मिले हैं। 25,505 सैंपलों की जांच में इतने मरीज मिले हैं। प्रदेश में संक्रमण दर 6.7 रही। इससे एक दिन पहले 1502 मरीज मिले थे। पिछले 15 दिन (नौ मार्च) से प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मंगलवार को डिंडौरी और अनूपपुर को छोछकर सभी जिलों में मरीज मिले हैं। इसके पहले अक्टूबर में मरीजों की संख्या इस स्तर पर थी। इसके बाद से मरीजों की संख्या लगातर कम होकर फरवरी में एक दिन में सबसे कम 148 पर आ गई थी। मंगलवार को भोपाल में 385, इंदौर में 477, बैतूल में 55, खरगोन में 63 और रतलाम में 60 मरीज मिले थे।

प्रदेश में सक्रिय मरीज भी लगातार बढ़ते हुए 10,047 हो गए हैं। सबसे ज्यादा 2,766 सक्रिय मरीज भोपाल में हैं। इसके बाद 2,240 मरीज इंदौर में हैं। प्रद्रेश में हर दिन जितने मरीज मिले रहे हैं लगभग उसके आधे ही हर दिन स्वस्थ हो रहे हैं। इस वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

26.90 लाख लोगों को लगा कोरोना टीका

मप्र में बुधवार शाम तक 26 लाख 90 हजार 646 व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है। 20 मार्च को एक दिन में 3,57,500 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। प्रतिदिन तीन लाख व्यक्तियों को टीका लगाने की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रति सप्ताह चार दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार) को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।