Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दमोह में बस स्टैंड पर 7 बसों में लगी भीषण आग

दमोह। दमोह शहर के बीच संचालित होने वाले शासकीय बस स्टैंड पर खड़ी 7 बसों में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग इतनी भीषण थी एक-एक कर सातों बसे इसकी चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और सीएसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और नगर पालिका की फायर बिग्रेड से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन जब तक पूरी बसें जलकर खाक हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे किसी एक बस में आग लगी। उस समय बस स्टैंड पर कोई भी व्यक्ति नहीं था और आग सातों बसों के पास पहुंच गई और कुछ ही मिनटों में आग की लपटें उठने लगी। यह देख दुकानदारों ने तत्काल ही बस मालिकों को सूचना दी और पुलिस को सूचित किया।

इसके अलावा जैसे-जैसे लोगों को सूचना मिलती गई वह आग देखने पहुंचे। पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन रबड़ में इतनी तेज आग पकड़ी थी कि आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही थी। जिन बसों में आग लगी उनमें तीन बसें नूरी कंपनी की है, दो बस अरिहंत कंपनी की हैं, एक बस जैन ट्रेवल्स की है और एक बस की जानकारी नहीं मिल पाई है। इस हादसे से गनीमत यह रही कि बसों में लगी आग बस स्टैंड पर संचालित दुकानों में नहीं लगी, वरना आधा शहर आग की लपटों में घिर जाता और शायद बहुत बड़ी हानि हो जाती।

गौरतलब है कि शहर के बीच बस स्टैंड को हटाने के लिए 2018 में पूर्व मंत्री जयंत मलैया के द्वारा सागर नाका पर बस स्टैंड का भूमि पूजन किया था, लेकिन भाजपा सरकार चली गई और दमोह से राहुल सिंह विधायक बने। यह बस स्टैंड यही रहा बस स्टैंड को सुधारने के लिए पूर्व विधायक राहुल सिंह ने इसका भूमि पूजन कर दिया लेकिन कांग्रेस सरकार में भी कुछ नहीं हो पाया। जिस वजह से मलैया ने बस स्टैंड को शहर से हटाने का प्रयास किया था आज वही हादसा सबके सामने आ गया और एक साथ 7 बसें जलकर खाक हो गईं।