Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना महामारी: एमपी के चार और जिलों में रविवार को होगा लॉकडाउन, 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

भोपाल। मध्यप्रदेश के जिन जिलों में एक दिन में औसतन 20 से ज्यादा कोरोना मरीज मिलेंगे, वहां सिनेमाघर, स्वीमिंग पूल और रेस्टारेंट बंद रहेंगे। रेस्टारेंट में बैठकर खाने की सुविधा नहीं होगी, लेकिन पार्सल सुविधा की अनुमति होगी।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते एमपी सरकार ने उठाए नए कदम

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने नए कदम उठाए हैं। इसी तरह भोपाल, इंदौर और जबलपुर के साथ अब बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन और रतलाम में भी रविवार केो लॉकडाउन रहेगा। यहां शनिवार रात दस बजे से आवागमन प्रतिबंधित हो जाएगा, जो सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इन जिलों में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा- प्रदेश में तेजी से बढ़ा कोरोना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा की गई। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि प्रदेश में तेजी से कोरोना बढ़ा है। संक्रमण से जनता को बचाने के लिए सरकार अपने स्तर पर कदम उठा रही है।

लॉकडाउन वाले शहरों के लिए निर्देश 

-होली, शबे बारात, ईस्टर आदि त्योहार के सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा।

-औद्योगिक इकाइयों के श्रमिक, कर्मचारियों, औद्योगिक कच्चे माल, उत्पाद, बीमार व्यक्तियों के परिवहन, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन।

आने-जाने के साथ परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की छूट रहेगी।

– कोषालय और रजिस्ट्री कार्यालय 28 मार्च को खुले रहेंगे। इस काम में लगे कर्मचारियों के साथ सेवा प्राप्त करने वाले नागरिकों को भी आने-जाने से नहीं रोका जाएगा। जहां साप्ताहिक पॉजिटिव प्रकरण का प्रतिदिन औसत 20 से अधिक हैं।

– शादी समारोह में 50 और शवयात्रा में 20 से अधिक व्यक्तियों के शामिल होने पर प्रतिबंध रहेगा।

– उठावना कार्यक्रम में 50 से अधिक लोग उपस्थिति नहीं हो सकेंगे।

– जिलों में सिनेमाघर, स्विमिंग पूल और क्लब पूरी तरह बंद रहेंगे।

– रेस्टोरेंट में बैठाकर खाना नहीं खिलाया जाएगा। हालांकि, यहां से भोजन पैक करवाकर ले जाया जा सकेगा।

कई निर्णय लेने का अधिकार आपदा प्रबंधन समूह को दिया

अपर मुख्य सचिव गृह डॉ.राजेश राजौरा ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक करके कोरोना संक्रमण की रोकथाम की दिशा में कदम उठाएं। समूह धार्मिक स्थानों को बंद करने का निर्णय ले सकते हैं। जिन शहरों में रविवार को लॉकडाउन का निर्णय हुआ है वहां यह शनिवार रात दस की जगह आठ बजे से प्रभावी करने का निर्णय भी लिया जा सकता है। यह प्रतिबंध दवा, राशन और खानपान की दुकान पर लागू नहीं होगा।