Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दुर्घटना का बहाना बनाकर दो बदमाशों ने व्यापारी से विवाद किया, डिक्की से 14 लाख उड़ाए

इंदौर। स्नेहलतागंज में रहने वाले महेश तोसनीवाल के स्कूटर में रखे 14 लाख 13 हजार रुपये मंगलवार को दो बदमाश उड़ा ले गए। एमजी रोड थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है

पुलिस के मुताबिक व्यापारी ने बताया कि वे रात नौ बजे रिवर साइड रोड प्रकाश प्लाजा स्थित रेडिमेड गारमेंट की दुकान से तीन दिन की कमाई लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में नगर निगम रोड स्थित मंदिर के सामने दो बदमाश आए और दुर्घटना का बहाना बनाकर व्यापारी का स्कूटर रोककर झगड़ा करने लगे। एक बदमाश ने व्यापारी की कालर पकड़ी और एक तरफ ले जाकर उनके साथ मारपीट करने लगा। झगड़ा देककर कई लोग इकट्ठे हो गए। इस दौरान व्यापारी ने अपनी चाबी स्कूटर में लगी छोड़ दी। एक बदमाश ने इसका फायदा उठाया और धीरे से स्कूटर की चाबी निकालकर डिक्की खोली और रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया।

मामला शांत होने के बाद जब वे घर पहुंचे और डिक्की में देखा तो रुपयों का बैग नहीं था। घबराकर वे तुरंत थाने पहुंचे और पूरी घटना बताई। पुलिस के पास मामला पहुंचते ही तुरंत मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकलवाए गए हैं, जिसमें दो बदमाश दिख रहे हैं। देर रात तक पुलिस आरोपितों को तलाशती रही लेकिन कोई जानकारी नहीं लगी। पहले तो पुलिस को लगा कि व्यापारी इतनी बड़ी रकम लेकर कहां जा रहा था। टीम ने सभी थाना क्षेत्रों को फोन कर नाकाबंदी करवाई, लेकिन आरोपितों का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने संदेह के आधार पर व्यापारी के यहां काम करने वाले दो कर्मचारियों से भी पूछताछ की है।