Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

खड़े ट्रक से टकराया पुलिस का वाहन, थानाप्रभारी सहित 4 कर्मी घायल

सतना। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग से चित्रकूट के नयागांव थाना लौट रहा पुलिस का वाहन बीती रात करीब एक ट्रक से जा टकराया। हादसे में वाहन में सवार नयागांव थाना प्रभारी रामबिलास त्रिपाठी को जहां गंभीर रूप से चोट है वहीं तीन अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए। दरअसल एसपी की क्राइम मीटिंग से वापस जाते समय थाना प्रभारी का वाहन सिविल लाइन थाना अंतर्गत बगहा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे मे थाना प्रभारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को इलाज के लिए खुद एसपी लेकर गए रीवा: हादसे की खबर जैसे ही सतना पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव को लगी वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल थानाप्रभारी समेत पुलिस कर्मियों के अच्छे इलाज की व्यवस्था कराते हुए रीवा के संजय गांधी अस्पताल घायल में खुद भर्ती कराया। जहां घायल पुलिस कर्मियों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी की स्थिति गंभीर है।

चित्रकूट रोड पर रोज हो रहे हादसे: सतना से चित्रकूट मार्ग हमेशा से ही हादसों के रूप में पहचाना जाता है। यहां बीते एक सप्ताह से रोजाना हादसे हो रहे हैं। बगहा मोड़ हो या खतरनाक माने जाने वाली बगदरा घाटी इसी रास्ते में आती है जहां आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं। घटनाओं को रोकने पुलिस ने कई व्यवस्थाएं भी की है। जगह-जगह रेडियम और निर्देश चिन्ह भी लगाए गए हैं फिर भी हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी रास्ते में बगहा मोड़ के पास पुलिस का वाहन खड़े ट्रक से जा टकराया। इस बार दूसरों की सुरक्षा करने वाली खुद पुलिस इस हादसे का शिकार हुई है। जिसके कारण यह माना जा रहा है कि इस रूट पर हादसे रोकने पुलिस अब करें नियम और सुरक्षा प्रबंध कर सकती है।