Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीएम शिवराज ने कहा, कोरोना की चेन तोड़ने धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों का लेंगे सहयोग

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। आज 1700 मामले सामने आए हैं। संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए पत्र भी लिखूंगा। सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मेरी होली, मेरा घर अभियान चला रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा के दौरान कही। देर शाम मंत्रालय में भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बड़वानी के दौरे पर जाने से पहले आवास पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बताया गया कि कोरोना पाजिटिव केस 1700 सामने आए हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए मेरी सुरक्षा, मेरा मास्क अभियान प्रारंभ किया है। सायरन बजाकर लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन समूहों से सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है। सरकार संक्रमण को रेाकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। राजनीतिक दलों का सहयोग भी लिया जाएगा। इसके लिए पत्र भी लिखूंगा। धर्मगुरुओं से भी चर्चा की जाएगी।संक्रमण की चेन को हर हाल में तोड़ना है।