Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

होली पर नहीं हो पाएंगे बड़े आयोजन, मास्क और शारीरिक दूरी पर लापरवाही पड़ने लगी भारी

जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शारीरिक दूरी व मास्क के लिए जारी निर्देश का पालन कराने के लिए पुलिस टीमें सड़कों पर उतर गई हैं और लापरवाही बरतने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आम नागरिकों को जागरुकता का परिचय देना चाहिए। अन्यथा हालात भयावह हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि होली पर्व के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कराने के लिए होलिकोत्सव समितियों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक व धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। किसी भी तरह के धार्मिक व सामाजिक पर्व पर जुलूस व मेले के आयोजन की अनुमति न दी जाए। अंतिम संस्कार में भी लोगों की संख्या सीमित रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों व वृद्धजन को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने दें।

 मास्क व शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने हजारों लापरवाहों को पकड़ा जिनसे लाखों रुपये जुर्माना वसूला गया। 20 से 22 मार्च के बीच तीन हजार 513 लापरवाहों को पकड़कर कार्रवाई की गई।

 ओमती पुलिस ने सोमवार रात घंटाघर को चारों ओर से घेर लिया तथा मास्क न पहनने वालों को पकड़कर कार्रवाई की। थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

 इधर थाना कैंट अंतर्गत सदर चौपाटी में कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर चार दुकानों को सील कर दिया गया। थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि दुकानों में मास्क व शारीरिक दूरी का उल्लंघन किया जा रहा था।