Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुरार में विवाहिता को चाकू मारे, घायल ने रिपोर्ट दर्ज कराने से किया इन्कार

ग्वालियर। सीपी कालोनी में 32 वर्षीय महिला को एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने भी पहुंची, लेकिन बाद में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया। महिला का पति बाहर रहता है। हमलावर महिला का परिचित है

ग्वालियर। दुल्लपुर में कान्हा पुत्र अर्जुन गुर्जर ने सोमवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अर्जुन स्मैक के नशे का आदी था। दोपहर को भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। गोला का मंदिर थाना पुलिस युवक के आत्महत्या करने का कारण पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

जल को प्रदूषित होने से बचाएं, न करें बर्बाद- विश्व जल दिवस के मौके पर सोमवार को शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग ने सस्टेनेबल मैनेजमेंट आफ फ्रेश वाटर रिसोर्सेस (एसएमएफडब्ल्यूआर 2021) विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया। इसमें सऊदी अरेबिया, चाइना, दुबई, सर्बिया, यूएसए एवं भारत से 350 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि डा.अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि लेड, कैडमियम, आयरन और निकल आदि धातुओं की उपस्थिति भारत की लगभग 42 महत्वपूर्ण नदियों में परीक्षण के दौरान पाई गई। वर्तमान में भारत में जल प्रदूषण का प्रतिशत अत्यधिक है। मुख्य वक्ता डा.आशा वर्मा ने जल संसाधनों के संधारण पर विशेष बल दिया। एक और वक्ता डा.अंकिता सिंहा ने नैनो पदार्थ के प्रयोग से जल प्रदूषण ज्ञात करने की विधि बताते हुए जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त करने पर विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा.बीपीएस जादौन, विभागाध्यक्ष रसायन डा.डी कुमार और आयोजन सचिव डा.नीलिमा शुक्ला उपस्थित थीं।