Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

टीकमगढ़ः विधायक ने बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों को दी समझाइश

बल्देवगढ़। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से विधायक राहुल सिंह लोधी ने मंगलवार को बस स्टैंड स्थित दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों को समझाइश दी कि मास्क लगाने वाले ग्राहकों को ही सामान दें। आम आदमी को संवेदनशील बनाने के लिए शासन के निर्देश पर मंगलवार को नगर में बस स्टैंड के बाहर मुख्य मार्ग पर खरगापुर क्षेत्र के विधायक राहुल सिंह लोधी व भाजपा के पदाधिकारी व प्रशासनिक अमले द्वारा सभी व्यापारी बंधुओं की दुकान पर पहुंचकर उन्हें कोरोना के बढ़ते प्रकोप से सचेत रहने की समझाइश देते हुए मास्क लगाने व ग्राहकों को सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। दुकानों के बाहर विधायक राहुल सिंह लोधी द्वारा गोले बनवाने के निर्देश दिए गए वहीं सड़क पर निकल रहे लोगों व छात्र-छात्राओं को मास्क वितरित किए। इसके अलावा वाहन चालकों को भी मास्क लगाकर निकलने की सलाह देते हुए उन्हें भी मास्क प्रदान किए। इसी दौरान जननी एक्सप्रेस का वाहन का चालक बिना मास्क पहने निकलता देख उसे रोककर उसे भी मास्क पहनाकर मास्क लगाए बिना वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी। इसके पूर्व लगभग 11 बजे व शाम 7 बजे सायरन बजाकर लोगों को कोरोना से सतर्क रहने की भी समझाइश दी गई। बाजार में भ्रमण के दौरान राहुल सिंह लोधी द्वारा मिष्ठान भंडार संचालकों को खुले में मिठाई नहीं बेचने की चेतावनी देते हुए एसडीएम से कहा कि अगर मिष्ठान भंडार विक्रेता अपनी मिठाई खुली में बेचना बंद नहीं करते हैं तो उनकी मिठाई जब्त कर लें। इस अभियान में प्रशासनिक अमले में एसडीएम संजय जैन, तहसीलदार डॉक्टर अनिल गुप्ता, सीएमओ महादेव अवस्थी, सव इंजीनियर संदीप मिश्रा, एसआई नीरज लोधी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राम गोपाल चौरसिया, डाक्टर द्वारका प्रसाद मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पायक, सुबराती खान, मुकेश गुप्ता, अर्पण जैन, डा. चंद्र प्रकाश सुडेले, नन्दू चौरसिया सहित कई भाजपा पदाधिकारी व समाज सेवी संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही प्रातः 11 बजे 2 मिनिट सायरन बजाने के निर्देश थे लेकिन करीब 15 मिनट तक सायरन की ध्वनि गूंजती नजर आई लेकिन इस ओर न तो प्रशासन के अधिकारियों न जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान दिया जो कि जन चर्चा का विषय बना रहा।