Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रुपये नहीं दिए तो पेट में मारा चाकू, हालत गंभीर

इंदौर। सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने संजय सेतू निवासी 32 वर्षीय शंकर पुत्र भागीरथ करोसिया ने नार्थ तोड़ा के सकीरा पुत्र पप्पू आदिवासी निवासी धरमपुरी और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शंकर ने बताया कि आरोपित लॉकडाउन के दौरान शराब पीने की जिद करने लगे और शराब के लिए रुपये मांगे। रुपये नहीं दिए तो आरोपितों ने जबरदस्ती जेब से रुपये निकाले और पेट में चाकू मार दिया। लोगों ने खून से लथपथ शंकर को देखा तो उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
वहीं दूसरे मामले में सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक नार्थ तोड़ा की 23 वर्षीय अंजू पत्नी राजेश वर्मा ने बताया कि आरोपित कार्तिक उर्फ छोटू और मोहन लाल वर्मा ने उसके साथ पुरानी बात को लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।
पीटा और फिर मोबाइल तोड़ दिया
अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने पालदा कालोनी के रहने वाले सूरज एकवंत की रिपोर्ट पर उमेश और राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने सूरज का रास्ता रोका और फिर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपितों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर, उनकी तलाश शुरू कर दी है।