Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दमोह जिलाध्यक्ष अजय टंडन को बनाया कांग्रेस ने अपना उम्‍मीदवार

दमोह। दमोह विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने अजय टंंडन को ही अपना प्रत्‍‍‍‍‍‍याशी बनाया है।टंडन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय टंडन हैं।आज उन्हें कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कल जब ने उनसे बात की तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि वह जो सुन रहे हैं, वह सही है। इससे कयास लग रहे थे कांग्रेस ने टंडन पर दांव लगाने की तैयारी कर ली है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशानुसार मंत्री गोपाल भार्गव को आगामी दमोह विधानसभा उपचुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

दो बार चुनाव लड़े, लेकिन हार गए : अजय टंडन के पिता चंद्र नारायण टंडन कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। दिग्विजय सिंह के शासन काल में अजय टंडन कांग्रेस जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने दो बार 1998 और 2003 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें जयंत मलैया से हार का सामना करना पड़ा था। राहुल सिंह जब कांग्रेस से चुनाव लड़े थे तो उस समय चुनाव मैनेजमेंट का जिम्मा अजय टंडन ने ही संभाला था।

राहुल 30 को भरेंगे नामांकन, सीएम भी आएंगे : उपचुनाव के लिए भाजपा ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। रविवार को उपचुनाव प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया दमोह पहुंचे और सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह 30 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगे।

भाशचे ने घोषित किया प्रत्याशी : उपचुनाव के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने उमा सिंह ठाकुर का नाम घोषित किया है।