Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लॉकडाउन में मुश्किलों के साथ राहत भी… बिना बाधा के चल रहे सीवेज व पानी की पाइपलाइन से जुड़े काम

भोपाल । कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते भोपाल में रविवार को लॉकडाउन लगा हुआ है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बसें नहीं चल रही हैं तो बाजार भी बंद हैं। इससे कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने में मदद मिलेगी। लेकिन इसका एक और फायदा भी है। लॉकडाउन के चलते शहर में सीवेज लाइन एवं पानी की पाइपलाइन से जुड़े कार्य बिना किसी बाधा के चल रहे हैं। नगर निगम ने शनिवार रात 10 बजे से ही काम शुरू करवा दिया था, जो लगातार सोमवार सुबह तक कराया जाएगा। इस अवधि के बीच शहर में लॉकडाउन एवं नाइट कर्फ्यू रहेगा, जिससे काम में तेजी आ रही है।

कोलार, शाहपुरा समेत शहर के कई स्थानों पर कोलार ग्रेविटी पाइप लाइन एवं मुख्य पाइप लाइन बिछाने का काम पिछले कई महीनों से चल रहा है, लेकिन ट्रैफिक अधिक होने के कारण काम रात 11 बजे के बाद ही शुरू किया जाता है, जो सात से आठ घंटे तक नियमित चलता है। दिन में ठेकेदार काम नहीं कर पाते हैं, लेकिन शनिवार रात से लगे नाइट कर्फ्यू व लॉकडाउन के चलते कामों में तेजी आ गई है। रविवार को पूरे दिन इन प्रोजेक्ट पर काम चलेगा। चूना भट्टी चौराहे के एक बड़े हिस्से में पाइप लाइन बिछ रही है, तो शाहपुरा में बंसल अस्पताल के सामने भी काम चल रहा है। इसके अलावा कोलार के मंदाकिनी चौराहे पर पाइप लाइन व चौराहे की लेफ्ट टर्न क्लीयर की जा रही है।

32 घंटे तक लगातार चलेगा काम

मंदाकिनी चौराहे पर काम कर रहे ठेकेदार व मजदूरों ने बताया कि आज कोलार रोड पर यातायात का दवाब न के बराबर है। इक्का-दुक्का लोग ही गुजर रहे हैं। दुकानें भी बंद हैं। इसके चलते पाइप लाइन व लेफ्ट टर्न क्लीयर करने का काम तेजी से कर रहे हैं। यह काम लगातार 32 घंटे तक चलेगा। बता दें कि कोलार ग्रेविटी पाइप लाइन के काम की डेटलाइन 31 मार्च तक तय की गई है। काम को समयावधि में पूरा करने के लिए जद्दोजहद की जा रही है।