सिवनी : मध्यप्रदेश में पुलिस ने 250 ग्राम गांजा पकड़ने में सफलता हासिल की है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक द्वारा अवैध गतिविधियों के नियंत्रण व कार्रवाई हेतु सभी थानों को निर्देशित किया गया है। निर्देशो के पालन मे बीते दिनों थाना बंडोल में सूचना मिली कि थाना क्षेत्र मे अवैध रूप से गांजा बेचने का कार्य किया जा रहा है।
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सिवनी व एसडीओपी के मार्गदर्शन में बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर द्वारा हमराह स्टाफ ग्राम गरठिया में मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान उन्हें 2 व्यक्ति गांजा की बिक्री करतेहुए मिले। जिनकी पहचान शंकर साहू उम्र 41 साल निवासी ग्राम गरठिया के रु में हुई। जोकि 250 ग्राम गांजा की बिक्री करता हुआ पकड़ा गया।
वहीं दूसरा आरोपी आनंदी तिवारी उम्र 55 साल तकिया का निवासी है। जिससे पुलिस को 01 किलो अवैध गांजा मिला है। जिनके खिलाफ पुलिस ने 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।