Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

धार जिले में लोकायुक्त पुलिस ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को पकड़ा

धार। विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय इंदौर ने धार जिले के राजोद में एक पटवारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। प्रकाश पिता कचरा सिर्वी, निवासी राजोद तहसील सरदारपुर जिला धार ने 16 मार्च को जमीन नामांतरण के लिए एक आवेदन दिया था। लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर, आरोपित मो.रफीक खान उम्र 47 वर्ष पटवारी, हल्का नंबर-2, ग्राम राजोद तहसील सरदारपुर जिला धार की शिकायत की थी। आवेदक प्रकाश के पिता की मृत्यु होने से पिता के नाम की भूमि को आवेदक की मां एवं आवेदक सहित पांच भाइयों के नाम नामांतरण तहसीलदार से स्वीकृत करवाने एवं राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने के एवज में चार लाख की रिश्वत की मांग की। शिकायत की तस्दीक उपरांत ट्रेप का आयोजन किया गया।

गुरुवार को को ग्राम राजोद में पटवारी के शासकीय कार्यालय में पटवारी को आवेदक से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लोकायुक्त की टीम आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर, मौके की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त दल में डीएसपी आनंद यादव, निरीक्षक सुनील उईके, आरक्षक प्रमोद यादव, चंद्रमोहन बिष्ट, शिवप्रकाश पाराशर, आशीष नायडू, शामिल हैं।