Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन स्पॉट निष्पादन करने रामगढ़ जिला उपायुक्त पहुचे मांडू प्रखंड के बडगांव पंचायत

 Newslens: रामगढ़ के सुदूरवर्ती क्षेत्र में आज सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ l जिसमें उपायुक्त ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन स्पॉट निष्पादन के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किये।

रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत बडगांव पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय बडगांव में आज “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिले के उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने किया। इस आयोजन में जिले के सभी विभागों के तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे। इस क्रम में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिला तथा पुरुष ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी तथा उपायुक्त ने उन समस्याओं के निदान के लिए संबंधित विभाग को ऑन स्पॉट निर्देश दिए।

मौके पर जिले के उपायुक्त संदीप सिंह ने बताया कि “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत हमलोग एक-एक पंचायत और सभी प्रखंड में यह कार्यक्रम कर रहे हैं उद्देश्य यह है कि लोगो के लंबित मामलों का निष्पादन करना। शासन खुद उनके द्वार पर जाकर उनकी समस्या का समाधान करे, उसके लिए सभी विभागों के काउंटर लगे हुए हैं और स्पेशल कैंप लगाने का भी सभी विभागों को निर्देश दिया गया है ताकि लोगों के समस्याओं का निष्पादन यहीं पर हो सके ।