Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

साहू भवन चुनाव में नंदू गुप्ता गुट का रहा जलवा, 15 में 12 हुए विजयी, दूसरे गुट से 10 में 3 चुनाव जीत सके

रामगढ़ : साहू भवन प्रबंधन समिति रामगढ़ कैंट का चुनाव सत्र 2021-23 शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। समाज की महिलाओं की भागीदारी चुनाव में उत्साहजनक रहा। पहली बार भारी संख्या में महिलाएं साहू भवन प्रबंधन समिति रामगढ़ के कार्यकारिणी के चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग किया।चुनाव से पूर्व समाज में उत्पन्न अटकलों पर चुनाव परिणाम आने साथ ही विराम लगा। इस बार के चुनाव में भी नंदकिशोर प्रसाद गुट का जलवा रहा। गुट के 15 प्रत्याशियों में 12 प्रत्याशी विजई हुए। वही शंभू प्रसाद साह गुटके 10 मे 3: प्रत्याशी ही चुनावी मैदान जीत सके।

 

चुनावी आंकड़े बताते हैं दूसरीबार भी वर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद उर्फ नंदू गुप्ता के सिर पर अध्यक्ष का सेहरा बंध जाएगा। और ऐसा होता है तो उनके अध्यक्ष बनने का पूर्ण काल पांचवी बार माना जाएगा। वही वर्तमान सचिव विनोद कुमार का भी सचिव बनाना लगभग तय माना जा रहा है, विनोद सचिव बनते हैं तो उनके लिए सचिव पद पर हैट्रिक कहां जाएगा। चुनाव समिति के अनुसार साहू भवन प्रबंधन समिति के कुल सदस्य मतदाता की संख्या 526है और मतदान करने वाले की संख्या 442 जिसमें 22 मत पत्र रद्द किए गए है। 15 सदस्य कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए 25 प्रत्याशी उम्मीदवार के रूप में नामांकित है।

चुनावी जीत हासिल करने वालों में –

सर्वाधिक मत 395 राकेश कुमार गुप्ता उर्फ मंटू को मिला है।

दूसरे नंबर पर- संजीत साह-368
3- रंजीत कुमार साह (साहू कॉलोनी)-363
4- राजेश कुमार शाह-343
5- तुलसी साव-314
6- शंभू प्रसाद साह-277
7- उपेंद्र प्रसाद गुप्ता-276
8- रंजीत कुमार साह-257
9- अनिल कुमार गुप्ता( मुन्ना जी)247
10- नंदकिशोर प्रसाद (नंदू गुप्ता)247
11- सुरेंद्र कुमार (छोटू)-246
12- विनोद कुमार-245
13- शशि भूषण कुमार-244
14- बुद्धदेव गुप्ता-240
15- अरविंद कुमार गुप्ता-232 मत प्राप्त करने में सफल हुए हैं।

चुनाव समिति के अध्यक्ष श्री देवनारायण प्रसाद , राकेश गुप्ता, निलेश गुप्ता, राजेश कुमार, विक्की कुमार, नंदकिशोर प्रसाद एवं चन्द्रेश्वर प्रसाद साह।के आलावे पूरी चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में प्रीतम गुप्ता,प्रमोद गुप्ता, दीनदयाल साव संजय कुमार,दिलीप कुमार, रवि प्रसाद साह अमन आनंद, तरुण कुमार, लखन सा अनूप कुमार साह ,मनोज कुमार साह, मनोज कुमार साह2, सहित साहू समाज के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।