Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देर रात शराब पीकर घर लौटने पर डांटा तो बेटे ने कर दी पि‍ता की हत्‍या

सागर । मकरोनिया थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने पिता की लट्ठ मारकर हत्या कर दी। यह वारदात मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात 2.30 बजे से 3 बजे की है। मकरोनिया थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि नई मकरोनिया स्थित बिजली कंपनी रेस्ट हाउस के पास रहने वाले 70 वर्षीय गिरधारी साहू रात में खाना खाने के बाद सो रहे थे।

इसी बीच रात करीब 2.30 बजे उनका बड़ा बेटा विमलेश नशे की हालत में घर लौटा। पिता ने नशे की हालत में लौटने पर डांटा तो आरोपित ने उन पर लट्ठ से हमला कर दिया, जिससे वे जमीन पर गिर गए। इसके बाद विमलेश ने उनके सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से गिरधारी की मौके पर ही मौत हो गई। इ

सकी खबर विमलेश के छोटे भाई संतोष साहू ने मकरोनिया पुलिस थाने पहुंचकर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। वहीं आरोपित विमलेश को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के छोटे बेटे संतोष ने बताया कि उनका बड़ा भाई शराब का नशा करता है। इसी वजह से उसकी शादी भी नहीं हुई। मंगलवार रात जब वे घर लौटकर आया तो पिता ने डांटा। इसके बाद यह वारदात हुई।