Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मंच पर नाट्य रूप में दिखाई फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी

भोपाल। राजधानी भोपाल में स्थित गांधी भवन में चल रहे नाट्य समारोह के दूसरे दिन रविवार शाम को नाटक ‘नकबेसर’ का मंचन किया गया। निर्देशन आनंद मिश्रा का था, जबकि मंच पर अपने अभिनय के जरिए इसे पेश करने का जिम्‍मा अक्षदा सोशल वेलफेयर सोसायटी के कलाकारों ने संभाला।

यह नाटक दरअसल फणीश्वरनाथ रेणु के आत्म-रेखाचित्र एक बुलंद खुदी… उर्फ मशहूर ‘नकबेसर’ का किस्सा है एवं पांडुलेख पर केंद्रित है। रेणुजी इस रेखाचित्र के माध्यम से कहते हैं कि जो चित्रगुप्त महाराज ने लिख दिया, वही जीवन में उन्होंने किया है। वो ये भी कहते हैं कि भगवान चित्रगुप्त ने उन्‍हें धरती की विशेष मांग पर भेजा है। वो पहले प्रकाशन से लेकर जीवन के संघर्ष जैसे मिठाई की दुकान की मैनेजरी, लाइब्रेरियन की नौकरी आदि का जिक्र करते हैं। वह विभिन्न संगठनों में जुड़कर देश्‍ा की आजादी के लिए क्रांतिकारियों के साथ जेल गए और अंग्रेजों की लाठियां भी खाईं। यह सब उनकी रचना प्रक्रिया में दिखता है।

इतना ही नहीं, उन्होंने गांव में जो जीवन रस प्राप्त किया, वह भी उनकी रचनाओं में रेखांकित होता हैं। रेणुजी ने एक बार ये भी कहा था कि वह अपनी आत्मकत्था में सच और सिर्फ सच ही लिखेंगे। ऐसा उन्‍होंने अपने मित्रों को वचन भी दिया था। इस नाटक में शिवेंद्र सिंह, अजय दाहिया, प्रभाकर द्विवेदी, प्रदीप तिवारी, प्रफुल्ल तिवारी, मुकेश गौर, सुमुख मिश्र, आमिर रजाक, भूमिका ठाकुर, मोनिका विश्वकर्मा, जूली, प्रिया, देवांश बघेल ने सराहनीय अभिनय पेश करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया।