Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ग्वालियर कलेक्टर ने SDM को हटाया BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सत्कार में हुई थी कमी

भोपाल: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के सत्कार में चूक करना पुलिस अधिकारी को भारी पड़ गया. वीडी शर्मा की आव भगत में गुस्ताखी हुई तो ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सत्कार अधिकारी एसडीएम झांसी राेड विनाेद भार्गव पर कार्रवाई कर दी. उन्हें तत्काल कार्यालय अटैच कर दिया गया है. ग्वालियर सिटी एसडीएम प्रदीप तोमर को नया सत्कार अधिकारी बनाया गया है|

वीडी शर्मा शनिवार सुबह मुरार के वीआईपी सर्किट हाउस पहुंचे तो वहां उनकी आगवानी के लिए कोई अधिकारी नहीं मौजूद था. इसके बारे में पता चलने पर डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे. बीजेपी नेताओं ने सर्किट हाउस में 3 कमरों की बुकिंग की थी. दो दिन पहले एडीएम को इस बारे में सूचित कर दिया गया था. लेकिन जब वीडी शर्मा वहां पहुंचे तो 2 ही कमरे खुले थे. डबरा एसडीएम के पहुंचने के बाद तीसरा कमरा खुला|

सुबह 8 बजे हुए इस घटनाक्रम के बाद ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने झांसी रोड के एसडीएम विनोद भार्गव को कार्यालय में अटैच कर उनका प्रभार एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप सिंह तोमर को सौंप दिया. इस मामले में कलेक्टर ने कहा कि वीआईपी गेस्ट के सत्कार संबंधी व्यवस्थाओं में दिक्कत आने के कारण यह बदलाव किया गया है. आपको बता दें कि वीडी शर्मा शनिवार को भाजपा के कई कार्यक्रमों में शिरकत करने ग्वालियर पहुंचे थे. इस दौरान वह मुरार वीआईपी सर्किट हाउस में ठहरे|