Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 603 नए मामले सामने आये

भोपाल: मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 603 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में इससे अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,67,176 हो गई।

राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से प्रदेश में दो और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,883 हो गयी है। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 219 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 138 नये मामले सामने आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,67,176 संक्रमितों में से अब तक 2,58,958 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 4,335 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।