Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दबंगों ने शिवरात्रि के दिन की BJP नेता की हत्या, जमीनी विवाद बताई जा रही वजह

रीवा: जिले के सोहागी में बीजेपी नेता की हत्या से हड़कंप मच गया। पहले आरोपियों ने उन्हें गोली मारी और जमीन पर गिरते ही धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। परिजन और आसपास के लोग आए तो आरोपी भाग निकले। बीजेपी नेता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हत्या की वजह 15 साल से चल रहा जमीन का विवाद बताया जा रहा है। विवाद में आरोपी पक्ष के सदस्य की भी जान गई थी। आरोपी बीजेपी नेता के परिवार के ही हैं।

वारदात महाशिवरात्रि के दिन देर शाम की है। बीजेपी नेता मंदिर में पूजा करके आ रहे थे, तभी रास्ते में छिपे आरोपियों ने तमंचे से गोली मार दी गांव में तनाव को देखते हुए एसपी राकेश सिंह मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक तौर पर पुलिस ने हत्या की वजह जमीनी विवाद बताई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए यूपी में भी दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र तिवारी पुत्र रामनरेश तिवारी (45) निवासी नौढिय़ा थाना सोहागी वर्तमान में सिवाडीह फरेंदा में अपने परिवार के साथ रह रहा थे।

महाशिवरात्रि के दिन बीजेपी नेता शाम साढ़े छह बजे घर से 100 मीटर दूर स्थित मंदिर पर गए थे। दर्शन के बाद लौटते वक्त  तभी आरोपियों ने उसे गोली मार दी। जमीन पर गिरते ही धारदार हथियार से आरोपियों ने उस पर कई वार किए। शोर शराबा सुनकर परिजन व आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी भाग निकले, जिनसे जमीन का विवाद चल रहा है।  5 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए चाकघाट अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की सूचना सौनौरी चौकी में दी गई, लेकिन मौके से कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद सोहागी पुलिस को सूचना दी गई।

आरोपियों का विवाद मृतक के बड़े भाई प्रभाकर तिवारी से था। 15 साल पूर्व जमीन के विवाद में आरोपी पक्ष के एक सदस्य की भी जान गई थी। सुरेंद्र तिवारी बीजेपी के न केवल सक्रिय कार्यकर्ता थे अपितु ग्राम केंद्र प्रभारी भी थे।