Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बीवी को तीन बार तलाक बोला, शिकायत पर शौहर को जेल भेजा गया

भोपाल। तलैया थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके शौहर के खिलाफ तीन बार तलाक बोलने पर मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम-चार, के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।। वहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस के मुताबिक मूलत: नालंदा जिला, बिहार निवासी शानू मालीपुरा पीरगेट में रहता है। सितंबर-2019 में उसका निकाह बुधवारा निवासी 23 वर्षीय महिला से हुआ था। महिला के पिता के निधन हो गया था, इसके बदले उसकी मां को अनुकंपा नियुक्ति मिली है। निजी काम करने वाले शानू को इस बात का पता चला तो वह पत्नी से अपनी मां से रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। लॉकडाउन के बाद शानू की आर्थिक स्थिति और बिगड़ी तो उसने आए दिन दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। तीन मार्च का महिला अपनी मां के घर पर थी।
शाम को लगभग छह बजे शानू अपनी ससुराल पहुंचा। सास ने शानू की आवभगत करते हुए पत्नी से झगड़ा नहीं करने की समझाइश देना चाही। उधर शानू ने भड़कते हुए सास के सामने पत्नी से गाली गलौज करना शुरू कर दी। साथ ही तीन बार तलाक बोलते हुए संबंध खत्म करने की धमकी देकर वहां से चला गया। गुरुवार रात को मां-बेटी थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित शानू के खिलाफ गाली गलौज कर धमकाने और मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम-चार के तहत केस दर्ज कर लिया। शानू को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया था।