Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

स्‍मार्ट रोड उद्यान में मुख्‍यमंत्री शिवराज ने रोपा गूलर का पौधा, कल जन्‍मदिन पर भी करेंगे पौधारोपण

भोपाल। शहर के टीटी नगर में राज्य पुरातत्व संग्रहालय के पास स्थित स्मार्ट रोड उद्यान में खाली पड़ी जमीन पर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गूलर का पौधा लगाया। उन्‍होंने स्‍वयं ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी और प्रदेशवासियों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्‍होंने ट्वीट में लिखा कि प्रतिदिन एक पौधा लगाने के अपने संकल्प के क्रम में आज स्मार्ट सिटी रोड पर स्थित स्मार्ट पार्क में गूलर का पौधा लगाया। गूलर रक्तस्राव रोकने, मूत्र रोग, डायबिटीज तथा शरीर की जलन से मुक्ति दिलाने में बहुत उपयोगी होता है। आप भी पौधरोपण कीजिए और धरा को समृद्ध बनाइये

कल यानी 5 मार्च को मुख्‍यमंत्री का जन्‍मदिन है। इस अवसर पर उन्‍होंने ट्वीट के जरिए लोगों से पौधारोपण की अपील करते हुए कहा कि मेरे जन्‍मदिन पर फूलों के हार, स्‍वागत द्वार, जय-जयकार की जरूरत नहीं है। केवल आप एक पौधा लगा दें तो यह जन्‍मदिन सार्थक हो जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और लिखा कि हम आने वाले संकट को पहचानते हुए पर्यावरण बचाने का सार्थक प्रयास आज से ही करें। पेड़ों से धरती माँ का श्रृंगार करना पर्यावरण बचाने का प्रभावी माध्यम है। आप अपने जीवन के किसी भी शुभ अवसर पर पेड़ लगाएं। पेड़ है तो प्राणवायु है, प्राणवायु है तो जीवन है। इसलिए वृक्ष भी जीवन है। वृक्ष धरती मां का श्रृंगार हैं और धरती माता के प्रति हमारे कर्तव्य हैं। मेरे और अपने जन्मदिन के अलावा परिवार में कोई भी शुभ अवसर हो, तो पौधरोपण जरूर करें। ये जन्मदिन आडंबर से नहीं, उपयोगी कार्य करने से ही सार्थक होंगे। आपसे आग्रह है कि पौधे अवश्य लगायें। वनक्षेत्र को और अधिक बढ़ाने का प्रयास करें। हम पेड़ लगाएंगे तो अपने लिए ही नहीं, बल्कि प्रदेश, देश और दुनिया के लिए भी लगाएंगे। मेरी प्रार्थना है कि मेरे इस जन्मदिन की खुशी फूलमाला और बुके से स्वागत करके न मनाएं, इसके बजाय एक पेड़ लगाएं। ज़रूरी नहीं है मेरे जन्मदिन पर ही लगाएं। आप अपने जीवन के किसी भी शुभ अवसर पर पेड़ लगाएं। पेड़ है तो प्राणवायु है, प्राणवायु है तो जीवन है। इसलिए वृक्ष भी जीवन है।

दरअसल, प्रदेश में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने यह प्रण किया है कि प्रदेश में कार्यक्रम के पूर्व और बाद जहां भी रहेंगे, प्रतिदिन एक पौधा अवश्य लगाएंगे। यहां पर यह भी बता दें कि मुख्‍यमंत्री भोपाल में स्थित स्‍मार्ट रोड पार्क में इससे पहले बरगद, पीपल, कदम और नीम का पौधा भी रोप चुके हैं।