Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आदमपुर छावनी लैंडफ‍िल साइट में रविवार को खेला जाएगा क्रिकेट मैच

भोपाल! आदमपुर छावनी में रविवार को क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इससे पहले दो दिन में पांच एकड़ में निर्मित लैंडफिल साइट को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदमपुर छावनी पहुंचे निगमायुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए। वे भानपुर खंती भी पहुंचे और मिट्टी की केपिंग कर घास बिछाने के कार्य को तत्‍परता से पूरा करने, बाउंड्रीवॉल एवं सड़क का निर्माण, शेड की मरम्मत करने, स्क्रेप आदि को हटवाकर नीलामी कराने को कहा।

निगमायुक्त कोलसानी ने भानपुर खंती क्षेत्र में मिट्टी की केपिंग शीघ्रता से करते हुए जीरो सेल बिछाने, बाउंड्रीवॉल का निर्माण एवं सड़क का निर्माण एक सप्ताह में करने को कहा। खंती क्षेत्र में निर्मित शेड को बेहतर आकार देने के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य कराने, यहां पड़े पुराने स्क्रेप आदि को तत्काल हटाने व घास बिछाने के काम में तेजी लाने की बात कही। आदमपुर छावनी में कचरे का निष्पादन शीघ्रता से करने एवं इसके परिवहन के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाने को कहा।

नाले में बैडमिंटन और बॉलीबॉल खेल चुके

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अव्‍वल आने की खातिर नगर निगम ने शहर के 42 नालों को बेहतर कराया है। इनकी सफाई कराकर इन्‍हें गंदगी मुक्त किया गया है। ऐसे ही सूखे नालों में बैडमिंटन एवं बॉलीबॉल खेलने की कवायद भी की जा रही है। पिछले रविवार को एक नाले के भीतर नगर निगम आयुक्त कोलसानी अधिकारियों व आमजन के साथ बैडमिंटन खेल चुके हैं। इसके अलावा बॉलीबॉल में भी हाथ आजमाए गए थे। ऐसी ही कवायद अन्य नालों में भी की जा रही है। बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत मैदानी टीम 10 मार्च के बाद कभी भी निरीक्षण के लिए भोपाल में आ सकती है। इसलिए नगर निगम तैयारियों में जुटा है। खामियों को दूर किया जा रहा है तो सीवेज, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा रहा है।