Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बिल्डर के घर से 10 लाख की चोरी करने वाले बदमाशों को नहीं तलाश सकी पुलिस

इंदौर। बड़ा बांगड़दा हाईलिंक सिटी में रहने वाले अनिल पुत्र लालसिंह मालवीय के घर से चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस दो महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बदमाश सोना-चांदी व नकदी सहित करीब 10 लाख रुपये की चोरी करके ले गए थे। गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था।

अनिल के भतीजे राजेश मालवीय ने बताया कि अंकल बिल्डर हैं। चार जनवरी को शाम चार बजे मैहर दर्शन करने के लिए परिवार सहित रवाना हुए थे। रात में चोरों ने सूने घर का फायदा उठाया और घर से सोने का हार, चार सोने की अंगूठी, डेढ़ किलो चांदी, सोने की झुमकी और पांच लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब भतीजा राजेश आया तो देखा कि दरवाजा खुला है और ताला टूटा है, अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी टूटी थी। चोरी का पता चलते ही उसने पुलिस को सूचना दी और मामले में जांच शुरू की। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। आसपास सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले हैं।

मामले में पुलिस का कहना है कि बदमाशों की जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि बीते दिनों इस तरह की शहर में कई चोरियां हो चुकी हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। कई मामलों में पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं राऊ और लसूड़िया में भी लगातार चोरियां हुई हैं, पिछले दिनों एक टाउनशिप में हुई चोरियों के मामले में भी पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।