Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हिरदाराम नगर में गोरखपुर-बांद्रा एवं अहमदाबाद ट्रेन का स्टॉपेज, लेकिन दाहोद पैसेंजर का नहीं हो सका स्टॉपेज

भोपाल। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर दो लम्बी दूरी की ट्रेनों गोरखपुर-बांद्रा एवं अहमदाबाद-गोरखपुर ट्रेनों का स्टॉपेज स्वीकृत हो गया है। गोरखपुर से चलकर बांद्रा जाने वाली ट्रेन बुधवार देर शाम संत हिरदाराम नगर स्टेशन पहुंची, अहमदाबाद गोरखपुर ट्रेन गुरूवार को सुबह संत हिरदाराम नगर स्टेशन पहुंची जहां इन ट्रेनों के ड्राईवर प्रेम पाल एवं विजय यादव का सिंधी पंचायत सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने स्वागत किया

इस ट्रेन के स्टॉपेज के लिए यहां के संगठन लंबे समय से प्रयास कर रहे थे पहली बार पहुंची ट्रेन के स्वागत समारोह में पंचायत पदाधिकारियों के अलावा आरपीएफ के थाना प्रभारी मोहम्मद इरफान मंसूरी एवं स्टेशन मास्टर राकेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। इन ट्रेनों के स्टापेज से गोरखपुर के अलावा मुम्बई एवं अहमदाबाद जाना आसान होगा।

दाहोद भोपाल पैसेंजर का स्टॉपेज भी जल्द किया जाए

रेल सुविधा संघर्ष समिति ने दाहोद भोपाल पैसेंजर ट्रेन का स्टॉपेज भी जल्द से जल्द स्वीकृत करने की मांग की है समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी के अनुसार इस ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर हाल ही में हमने डीआरएम उदय बोरवणकर को ज्ञापन दिया था। डीआरएम ने उच्च स्तर पर अधिकारियों को यह मांग पूरी करने के संबंध में पत्र भी लिखा था लेकिन अभी तक स्टापेज नहीं हो पाया है, ऐसे में बैरागढ़ के आसपास के शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। मजे की बात यह है कि इस ट्रेन का स्टॉपेज बैरागढ़ के निकटवर्ती ग्राम भोंरी बकानिया एवं फंदा जैसे छोटे स्टेशनों पर भी किया गया है। कोरोनाकाल में यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर रुकती थी।