Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी, बढ़ाई पंजीयन की तारीख

भोपाल :  मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी है. प्रदेश की शिवराज सरकार ने चने की खरीद के लिए पंजीयन की तारीख बढ़ा दिया है. अब प्रदेश के किसान 5 मार्च तक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. सरकार की तरफ से यह फैसला मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया|

बैठक में 15 मार्च से होने वाले उपार्जन की प्रक्रिया को किसानों के लिए आसान बनाने के साथ ही उपार्जित फसलों के भंडारण और परिवहन को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. इस दौरान उपार्जित की गई फसलों को  72 घंटे में उठाव करने और सुरक्षित भंडारण के दिए गए निर्देश गए |

इसके अलावा समय पर उठाव और परिवहन नहीं करने पर जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए. आपको बता दें कि इससे पहले समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी के लिए पंजीयन की आखिरी तारीख 5 फरवरी थी. लेकिन प्रदेश के अधिकतर किसान रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकें थे. जिसकी वजह से सरकार ने रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है |