Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

माफियाओं के राज खोलेगा ड्रग का सम्राट, विदेशी लड़कियां-हथियार और कारों का है शौकिन

इंदौर। मिथाइलीनडाऑक्सी मेथैमफेटामाइन (एमडीएमए) केस में गिरफ्तार सम्राट उर्फ सार्थक याज्ञनिक आखिर दो माह बाद पकड़ा गया। बॉलीवुड से जुड़ा सम्राट करोड़ों विदेशी लड़कियों, विदेशी हथियारों और विदेशी कारों का शौकीन है। करोडों रुपये में खेलने वाला सम्राट इतने रुपये कहां से लाता है यह रहस्य बना हुआ है। पुलिस को शक है या तो वह एमसीएक्स के धंधे से जुड़ा है या कालेधन को सफेद करता है।
विजय नगर थाना पुलिस ने दो माह पूर्व सम्राट के नौकर किशन उर्फ अमन बैरागी को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ व जब्त मोबाइल से सम्राट के बारे में जानकारी मिली। हालांकि सम्राट रातोंरात घर से फरार हो गया। दो माह बाद उसकी लोकेशन ट्रेस हुई और एसआइटी ने मुंबई व पुणे के बीच से गिरफ्तार कर लिया।
फ्लैट छोड़ कर होटल में रुकता था सम्राट, चलती थी ड्रग पार्टी
अमन ने पुलिस को बताया सम्राट साउथ तुकोगंज क्षेत्र स्थित वर्षा अपार्टमेंट में रहता था। उसका फ्लैट होने के बाद भी साउथ एवेन्यु होटल में कमरा लेकर रुकता था। यहां वह ड्रग पार्टियां करता था। अमन ने यह भी बताया उसे नहीं पता सम्राट क्या काम धंधा करता है। बस वह दिनभर फोन पर व्यस्त रहता था और उसे दूर रखता था। पुलिस ने साउथ एवेन्यु होटल से उसके आठ फोन भी जब्त कर लिए। सीसीटीवी फुटेज जब्त करने के लिए डीवीआर भी ले गई।
देहरादून में करता है ड्रग पार्टी, पंजाबी गायब भी संदिग्ध
एसआइटी को यह भी जानकारी मिली है कि देहरादून में सम्राट का दोस्त शिवा भी ड्रग से धंधे से जुड़ा है। शिवा के पास विदेशी कारें है। पंजाबी गायब उसका दोस्त है और उसकी कार में ही घुमता है।