Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सिंधिया बोले वाह क्या लग रहा है मेरा मेला

ग्वालियर: मध्यप्रदेश राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार रात ग्वालियर व्यापार मेला घूमे। इस दौरान उन्होंने झूला का लुफ्त भी उठाया। झूला में बैठकर 35 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर सिंधिया बोले हैं वाह क्या लग रहा है मेरा मेला। ऊपर से ही लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। यह पहला मौका है जब सिंधिया ने इस तरह मेला घूमकर आनंद लिया है कहा जाता है कि सौ साल पुराने इस मेला में सिंधिया घराने के महाराज भेष बदलकर अपने मेला को देखने आते थे। भेष बदलने का कारण यही होता था कि कोई उन्हें पहचान न ले। साथ ही वह मेला की कमियों को देखकर दूर कर सकें।

ग्वालियर अंचल के तीन दिवसीय दौरे पर आए भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार रात को मेला ग्राउंड में लगे श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला पहुंचे। उनके पूर्वजों की देन यह मेला वैसे भी हमेशा सिंधिया घराने की आन बान और शान माना जाता रहा है। यहां उन्होंने फेडरेशन हॉल में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के द्वारा भजन संध्या के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ परिवहन मंत्री गोविंद सिंह और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर मौजूद थे। इसके बाद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मेले में भ्रमण करने निकले। जहां उन्होंने बिना मास्क के मेला में आए सैलानियों को समझाइश दी और कहा कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।

व्यापारियों के द्वारा मेले में लगाई गई दुकानों पर पहुंचे जहां उनसे समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही उनको अच्छे कारोबार का भरोसा दिलाया है। यहां कहा कि इस बार इतना कारोबार करो कि लोग देखते और सोचते रह जाएं।

व्यापारियों से बात करने के बाद वह झूला सेक्टर में पहुंचे और झूले को देख ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने आप को झूला में बैठने से रोक नहीं पाए। वह झूले में जा बैठे और उन्होंने झूला का आनंद उठाया इसके साथ ही उनके साथ मौजूद दोनों कैबिनेट मंत्री ने भी झूला झूला। वही सिंधिया के द्वारा मेले का आनंद उठाने के बाद कहा कि इस मेले में कोई राजस्थान, कोई यूपी तो कोई मुंबई से आया है यह इस मेला की भव्यता है।