Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंदौर में देर रात टैंकर से टकराई कार, 6 लोगों की मौत

इंदौर। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। देवास की ओर से आ रही कार (एमपी-09/डब्ल्यूसी-4736) लसूड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा स्थित पेट्रोल पंप के सामने खड़े पेट्रोल के खाली टैंकर से जा भिड़ी। दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। शवों की हालत भी क्षत-विक्षत हो गई। पुलिस को शवों को कार से बाहर निकालने में भारी मशक्कत करना पड़ी। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग नशे में थे। दो घायलों का एमवायएच में उपचार चल रहा है। शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए एमवायएच भेजा गया

मृतकों के नाम अजय पवार (भाग्यश्री कालोनी), सूरज बैरागी (मालवीय नगर), छोटू रघुवंशी (मालवीय नगर), सुमित अमरसिंह (भाग्यश्री कालोनी) बताए जा रहे हैं।