Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नवजात बच्चे चुराकर नि:संतानों से मुंहमांगी कीमत वसूलता था यह चोर गिरोह, दाई और दंपति समेत 7 गिरफ्तार

इंदौर: आर्थिक राजधानी इंदौर में एसटीएफ ने निजी अस्पतालों और क्लीनिक से बच्चा चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह गोरखधंधा कई सालों से चल रहा था। बच्चा चोर गिरोह अस्पतालों से बच्चा चुरा कर नि:संतान दंपतियों को मुंह मांगे दामों पर बेच दिया करते थे। इस मामले में एसटीएफ टीम ने एक दाई और दंपति समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरोह के तार इंदौर, देवास और ग्वालियर से जुड़े हैं।

जानकारी के मुताबिक, बच्चों के हितों में काम करने वाली गैर सरकारी संस्था चाइल्ड लाइन को सूत्रों के हवाले से सूचना मिली थी कि इंदौर में एक दाई लीलाबाई और देवास का एक दंपति पुष्पा और प्रभुदयाल बच्चों को चुरा कर नि:संतान दंपतियों को लाखों रुपए में बेचते हैं। मामले की शिकायत भोपाल की सामाजिक संस्था, जनसमस्या समाधान समिति ने एडीजी इंटेलिजेंस आदर्श कटियार को भेजी। इसके बाद जांच के लिए मामला एसटीएफ इंदौर को सौंपा गया। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने दाई, दंपति और अन्य 7 को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरु कर दी है।

एसटीएफ की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि मामले में आरोपी इंदौर निवासी दाई लीलाबाई और देवास में रहने वाले उसके दो सहयोगियों-पुष्पा और प्रभुदयाल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा रतलाम से भी एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने इस गिरोह से दो बच्चे भी बरामद किए हैं। एक बच्चा रतलाम के रिटायर्ड इंजीनियर एमपीईबी के यहां से मिला है। जहां एक इंजीनियर ने 13 साल पहले बच्चे को इंदौर के यश अस्पताल से खरीदा था। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है।