Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP में बीजेपी नेत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, CM ने जताया शोक

ग्वालियर: बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य प्रमिला वाजपेयी का निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। सीएम शिवराज सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी नेत्री के निधन पर शोक प्रकट किया है।

प्रमिला वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज मुरार मुक्तिधाम में किया जाएगा। इसके लिए शव यात्रा न्यू कृष्णा विहार दर्पण कॉलोनी स्थित आवास से मुरार मुक्तिधाम के लिए दोपहर बाद निकाली जाएगी। प्रस्थान करेगी.

राज्य महिला आयोग की सदस्य रह चुकीं प्रमिला वाजपेयी आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा की सशक्त दावेदार थीं। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी थीं और चर्चा थी कि अगले चुनावों में वे भाजपा की मेयर पद की दावेदारी कर सकती हैं।

सीएम शिवराज ने जताया दुख

सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य प्रमिला वाजपेयी के निधन का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रकट किया शोक

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य प्रमिला वाजपेयी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।