Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP में चलती कार में गैंगरेप, बीच शहर में दौड़ती रही कार और होती रही ज्यादती

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां चलती कार में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे और दुष्कर्म के बाद महिला को उतारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में महिला ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार ड्राइवर और दूसरे साथी को गिरफ्तार किया।

घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र की है। गांव कुलैथ की रहने वाली महिला को आरोपियों ने चिड़ियाघर से कार में बैठाया था। इसके बाद चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया और रास्ते में उतार दिया। महिला ने थाने पहुंचकर आप बीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रामबाबू गुर्जर के रुप में हुई है वहीं दूसरा साथी ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है।