Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिवंगत कोरोना योद्धाओं के बच्चे बन सकेंगे डॉक्टर, 5 मेडिकल कॉलेजों में मिलेगा दाखिला

भोपाल: कोरोना की जंग में फर्ज निभाते शहीद योद्धाओं के बच्चों को अब डॉक्टर बनने का मौका मिलेगा। केन्द्र सरकार ने दिवंगत कोरोना योद्वाओं के आश्रितों के लिए पांच मेडिकल कॉलेजों में एक-एक सीट आरक्षित की है।

इसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा विभिन्न विभागों के फ्रंटलाइन वर्कर्स की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग को आदेश भेजकर ये जानकारी दी है।

मध्य प्रदेश का एक कॉलेज शामिल

चिकित्सा शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिवंगत कोरोना योद्धाओं के बच्चों को एमबीबीएस में दाखिले के लिए जिन मेडिकल कॉलेजों में एक-एक सीट आरक्षित की गई है। उनमें जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के अलावा एमजीएमएस वर्धा महाराष्ट्र, जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर, जीएमसी हल्द्वानी उत्तराखंड के साथ ही लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज दिल्ली में दाखिला मिल सकेगा।